फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students studying in Ukraine started homecoming amid tension

तनाव के बीच यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने शुरू की घर वापसी

Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students studying in Ukraine started homecoming amid tension
उत्कर्ष - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रूस और यूक्रेन के बीच उपजे तनाव ने युद्ध की आशंका को बढ़ा दिया। दोनों देशों के आमने-सामने आने की टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों को देखकर यूक्रेन में पढ़ाई के सिलसिले में गए छात्र-छात्राओं के परिजनों के चेहरे की रंगत उड़ गई है। वे अपने बच्चों से लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं। युद्ध के बढ़ते खतरे की आशंका के बीच छात्रों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

फ्लाइट का टिकट बुक करा दिया, 26 को आ जाएगी बेटी
स्वामी धर्मानंद कालेज के प्रधानाचार्य अमीर सिंह व शिक्षिका वंदना यादव की बेटी अंशिका यादव तीन साल से यूक्रेन में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। सितंबर में यहां से गईं थीं। पिछले दिनों हालात खराब होने पर अमीर सिंह को बेटी अंशिका को लेकर काफी ज्यादा चिंता हुई। टीवी पर पल-पल की बिगड़ती स्थिति को देखकर अमीर सिंह ने बेटी को घर बुलाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने भी भारतीयों की वापसी की गाइडलाइन जारी कर दी है। वहां की स्थिति तनावपूर्ण होती देखकर बेटी अंशिका का हवाई टिकट बुक करा लिया। 26 फरवरी को बेटी वापस आ जाएगी। यूक्रेन में जब सब ठीक हो जाएगा तो फिर से वापस भेज देंगे।
विज्ञापन

हालत खराब होते ही वापस आ गए उत्कर्ष
-यूक्रेन के खारकीफ में एमबीए की पढ़ाई करने गए सरायकाइयां निवासी प्रापर्टी डीलर गुंजन गुप्ता के बेटे उत्कर्ष गुप्ता वापस आ गए हैं। उत्कर्ष खारकीफ में थे। पिछले साल अप्रैल में गए थे। हालत तनावपूर्ण होने के बाद अधिकतर लोगों ने घर की राह पकड़ ली। उत्कर्ष बताते हैं कि 15 दिन पहले वह भी घर लौट आए हैं। हालत खराब होने पर मां हेमा गुप्ता व पिता गुंजन गुप्ता ने टिकट बुक करा ली। बताया कि यूक्रेन के हालात खराब होने शुरू हो गए थे। हालांकि, इसका असर आम आदमी की जिंदगी पर नहीं था। घरवालों की परेशानी को देखकर वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत से हल नहीं निकला तो वापस बुला लेंगे बेटी
मोहल्ला खलीलगर्वी निवासी डा.अब्दुल मजीद खान और ददरौल पीएचसी पर कार्यरत शाकरा बेगम की बेटी इतेसाम खान उर्फ जिया भी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। जिया का इस वर्ष चतुर्थ वर्ष शुरू होने वाला है, साथ ही एग्जाम होना है। इसके चलते जिया ने अभी वापसी नहीं की है। हालांकि, उनके माता-पिता उन्हें बुला रहे हैं। डॉ. मजीद बताते हैं कि जितनी स्थिति को बिगड़ा दिखा रहे हैं, बेटी से बातचीत में वैसा माहौल नहीं समझ आ रहा है। लगातार बेटी से संपर्क बनाए हुए हैं। रूस के आगे अधिकतर देशों ने सरेंडर कर दिया। बातचीत से हल नहीं निकला तो बेटी को वापस बुला लेंगे।

इतेसाम खान उर्फ जिया

इतेसाम खान उर्फ जिया- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अंशिका  ।

अंशिका ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed