फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students shouting at no liquor shop

शराब की दुकान न हटने पर भड़के छात्र

Sat, 17 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students shouting at no liquor shop
आंदोलन - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
धार्मिक स्थल के निकट शराब की भट्टी हटाने की मांग कर एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि समिति द्वारा विगत 16 मई को तहसील में समिति के कार्यकर्ताओं ने शराब की भट्टी हटाने की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया था, जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों व एसडीएम की अध्यक्षता में हुए समझौते के तहत 15 जून तक शराब की भट्टी हटवाने का निर्णय लिया गया था। आरोप है कि 15 जून बीत जाने के बाद भी शराब की भट्टी को नहीं हटायी गयी है। समझौते की शर्तों का खुला उल्लंघन किया गया है। समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि वह पूर्व में हुए समझौते के तहत तत्काल शराब भट्टी को हटवाएं। अन्यथा समिति आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का निराकरण किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। वार्ता के दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव, विपिन शुक्ला, हरेंद्र यादव, राजेश कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, विवेक यदुवंशी, आलोक यादव, विपिन यादव, संतोष कुमार, मृत्युंजय सिंह, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed