फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Students should inculcate the habit of saving from childhood'

‘बचत करने की आदत को बचपन से डालें विद्यार्थी’

Sun, 07 Aug 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Students should inculcate the habit of saving from childhood'
शाहजहांपुर। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बैंकिंग और बचत की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार ने छात्राओं को बैकिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चों को बचत करने की आदत बचपन से डालनी चाहिए। बच्चे गुल्लक में पैसे डालकर बचत करते हैं। गुल्लक में पड़े पैसों पर ब्याज नहीं मिलता है जबकि बचत खाते पर बैंक ब्याज देता है। हर बच्चे को बचत खाता खुलवाकर छोटी-छोटी राशि जमा करनी चाहिए। यह हमारी पढ़ाई में काम आती है। उन्होंने शिक्षा ऋण के बारे में बताया। कहा कि उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए बैंक लोन देता है। 60 लाख तक का लोन साढ़े आठ प्रतिशत ब्याज पर मिलता है। लड़कियों के लिए विशेष छूट होती है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में करीब 70 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंत में प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने अतिथि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल
प्रश्र: शिक्षा लोन लेने के लिए क्या करें?
उत्तर : शिक्षा लोन लेने के लिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर आवेदन करें। उसमें लॉगिन आईडी बना लें। इसके बाद आवेदन करें।
प्रश्र : इंटरनेट बैकिंग के क्या फायदे हैं?
उत्तर : इंटरनेट बैकिंग के जरिये घर बैठकर मोबाइल से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इससे समय बचता है।
प्रश्र : पर्सनल लोन क्या होता है?
उत्तर : यह निजी चीजों के लिए लिया जाता है। इसकी ब्याज दर आम ऋण की अपेक्षा ज्यादा होती है।
अच्छी जानकारी दी गई
बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। यह पहले पता नहीं थीं। जानकारियों को दूसरों से भी साझा करेंगे, जिससे दूसरे भी फायदा उठा सकें। - झलक
बचत करना सबके लिए जरूरी
बहुत से छात्र-छात्राएं गुल्लक में बचत करते हैं। जबकि बैंक में बच्चों का बचत खाता खुलवाना चहिए। इससे रुपये पर ब्याज भी मिलता है।- विजय लक्ष्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed