फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students should build their own character: Khanna

अपने चरित्र का निर्माण स्वयं करें छात्र-छात्राएं : खन्ना

Fri, 23 Oct 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students should build their own character: Khanna
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में सत्रारंभ कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने चरित्र का निर्माण स्वयं करना है। हम अपने भारतीय मूल्यों पर चलकर ही उन्नति कर पाएंगे, क्योंकि भारत ने विश्व को बहुत कुछ दिया है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अनुकरण करके ही हम प्रगति के शिखर को स्पर्श कर सकते हैं।
विज्ञापन

वह स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में सत्रारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आने वाले कल की योजना बनाकर रखनी चाहिए। समय का एक निश्चित भाग चिंतन व मनन को भी देना चाहिए।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने एक विशाल वटवृक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का एक नवीन अध्याय है। हम नई आशाओं, नए संकल्पों एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक है कि वह ज्ञान के साथ-साथ समाधान भी उपलब्ध कराए। अतिथियों ने विगत सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। विश्वविद्यालय कार्य परिषद के डॉ.एके मिश्रा व महामंडलेश्वर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कुलपति व डॉ.अमीर सिंह यादव ने अभिनंदन पत्र भेंट किया।

कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य, वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव रामबाबू केसरवानी, विशिष्ट अतिथि सुरेश सिंघल, प्रो.आर के आजाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो.मीना शर्मा, प्रो.अरीब अंजुम रहमान, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. देवेंद्र सिंह,प्रो. मोहसिन हसन खान, प्रो. सुरचना त्रिवेदी डॉ.कविता भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed