फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students protested after breaking the wall of the stand

Shahjahanpur News: स्टैंड की दीवार तोड़ने पर छात्रों ने दिया धरना

Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students protested after breaking the wall of the stand
कलान में जीआईसी की साइ किल स्टेंड के पास खड़ी जेसीबी पर बैठे छात्र। स्त्रोत संवाद
कलान। राजकीय इंटर कॉलेज के साइकिल स्टैंड की जमीन पर कब्जा कराने के उद्देश्य से दीवार को गिरा दिया गया। मंगलवार को स्टैंड की जमीन पर जेसीबी खड़ी होने पर दीवार का निर्माण अवरुद्ध होने पर शिक्षक और छात्र भड़क गए। छात्राें ने जेसीबी के सामने बैठकर विरोध शुरू कर दिया। मामले में डीएम व एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

30 सितंबर को रात में अज्ञात लोगों ने जीआईसी के साइकिल स्टैंड की दो दीवारों को तोड़ दिया था। प्रधानाचार्य ने अगले दिन थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें जमीन पर अवैध कब्जा होने की आशंका व्यक्त की गई। मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन ने दीवार की मरम्मत शुरू कराई लेकिन नगर पंचायत की जेसीबी को दीवार के पास खड़ा कर दिया गया। इसकी थाने पर सूचना दी गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्र स्टैंड की जमीन पर आकर बैठ गए। प्रधानाचार्य सियाराम वर्मा ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि कॉलेज की दीवार गिराने के लिए ईओ जिम्मेदार हैं। पूर्व में भी नगर पंचायत द्वारा कॉलेज की जमीन पर कब्जा किया जा चुका है। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि दोनों पक्षों से जमीन के कागज मांगे गए हैं। नायब तहसीलदार को जांच के लिए मौके पर भेजा है। नायब तहसीलदार पूनम मधुकर ने बताया कि उन्हें मौके पर अधिशासी अधिकारी नहीं मिल पाए। ईओ रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि जमीन नगर पंचायत की है। जीआईसी की दीवार गिराने को लेकर उच्चाधिकारियों से की शिकायत की जाएगी।नगर पंचायत के चेयरमैन हरेनारायण गुप्ता ने बताया कि मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। कुछ लोग कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed