फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students protest for not getting permission for farewell party

विदाई पार्टी की अनुमति नहीं मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students protest for not getting permission for farewell party
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जीएफ कॉलेज के छात्र । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के छात्रों को साथ लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट जा पहुंचे। वहां कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर प्राचार्य पर विदाई पार्टी की अनुमति मांगने पर छात्रों के परिचय पत्र फाड़ने और अभद्रता का आरोप लगाया। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि शनिवार को बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र कॉलेज में विदाई पार्टी के लिए प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक से अनुमति लेने गए थे। प्राचार्य ने केवल स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई पार्टी की अनुमति देने की परंपरा का जिक्र करते हुए पार्टी की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके विरोध मेें जब वह धरने पर बैठ गए तो प्राचार्य ने उनके परिचय पत्र फाड़ दिए। प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कराके रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। एबीवीपी के महानगर प्रमुख विश्वास वर्मा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्राचार्य से बात की तो उन्हेें भी नकारात्मक जवाब दिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य से बात कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राचार्य ने कॉलेज की अनुशासन समिति से जुड़े शिक्षकों की समिति बनाकर निगरानी में सीमित समय के लिए विदाई पार्टी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अभाविप की कॉलेज इकाई के सह प्रमुख फैज खां, विकास शुक्ला, हर्ष अवस्थी, दिलीप कुमार, आयुष्मान, सौरभ कुमार, अजय प्रताप, सोमवीर, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष कॉलेज के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. एनयू खान ने कॉलेज की परंपरा से हटकर बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई पार्टी करने की अनुमति दी थी, जबकि इससे पहले सिर्फ स्नातकोत्तर छात्रों को फेयरवेल की अनुमति दी जाती थी। गत वर्ष मिली अनुमति के आधार पर बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र पार्टी करना चाहते हैं। गलत परंपरा शुरू होने पर बाकी संकायों के छात्र भी अनुमति मांगेंगे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद शिक्षकों की कमेटी बनाने का निर्णय किया है। परिचय पत्र फाड़ने और धमकाने का आरोप गलत है। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed