फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students of Bhagwat Geeta competition will get three lakh forty nine thousand rupees

Shahjahanpur News: भागवत गीता प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन लाख 49 हजार रुपये

Fri, 27 Jun 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students of Bhagwat Geeta competition will get three lakh forty nine thousand rupees
शाहजहांपुर। श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को अब नकद धनराशि देकर भी सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियाें को तीन लाख 49 हजार छह सौ रुपये देने की तैयारी है। प्रतिभागियों की सारा डाटा तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन

जिले में केंद्रीय, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिताएं बीते दिनों ब्लॉक स्तर पर कराई गईं थीं। वहां से जीतने वालों को जिला स्तर पर मौका मिला था। 24 मई को राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के समक्ष छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी थी। इसमें कई मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

आत्मविश्वास से लबरेज विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर अधिकारी भी दंग रह गए थे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। अब प्रतिभागियों को नकद धनराशि देकर उनका और उत्साह बढ़ाया जाएगा। श्लोक गायन, श्लोक व प्रश्नोत्तरी, क्विज, भाषा व निबंध प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को अब नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अलग-अलग स्पर्धा में प्रथम आए छह बच्चों को 11-11 हजार, आठ प्रतिभागियों को 51-51 सौ रुपये व आठ को 21-21 सौ रुपये देगा। शेष 226 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रतिभागियाें का डाटा तैयार
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रशासन के निर्देश पर प्रतिभागियाें का डाटा तैयार कर लिया है। उनका नाम, खाता नंबर आदि की सूची बनाई गई है। जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी शुरू की जाएगी।


श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए जुलाई महीने में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसमें उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में तीन लाख 49 हजार छह सौ रुपये देने की तैयारी है। - हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed