फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students of 8th class fails to reside table of 17

आठवीं के बच्चे नहीं सुना सके 17 का पहाड़ा

Sat, 19 Aug 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Students of 8th class fails to reside table of 17
- फोटो : File pic

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह विधायक चेतराम के साथ गांव लखनापुर पहुंचे। उन्हें वहां गांव का प्राथमिक स्कूल बंद मिला। बीएसए ने फोन पर डीएम को बताया गया कि स्कूल में तैनात शिक्षामित्र आंदोलन के कारण स्कूल नहीं पहुंचा है। नतीजतन स्कूल बंद है। इसके बाद डीएम, एसपी और विधायक पास में ही बने पूर्व माध्यमिक स्कूल पहुंचे। यहां शिक्षक कृष्ण कुमार, हुकुमचंद और अनुदेशक अरविंद शिक्षण कार्य करते मिले। स्कूल में कक्षा आठ के छात्र मोहित, अजीत और अंजलि 17 का पहाड़ा नही सुना सके। एसपी ने कक्षा सात के छात्रों से पदार्थों के प्रकार बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिक्षण कार्य सही से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों के अंदर पढ़ाई के साथ कुछ बनने का जज्बा पैदा करें। साथ ही बच्चों को पढ़ाने के साथ ही यह भी बताएं कि किस प्रकार की नौकरी करने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है। स्कूल में बिजली और पंखे नहीं लगे पाए गए। जिस पर डीएम ने शिक्षक को निर्देशित कर कहा कि स्कूल में बिजली कनेक्शन कराकर पंखे लगवाएं। विधायक चेतराम के साथ अधिकारियों ने बच्चों को कापियों का वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका पुवायां के  पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, दिनेश अवस्थी, सतीशचंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता,  बीडीओ कंचन माला, एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed