फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Students make good use of smartphones'

स्मार्टफोन का सदुपयोग करें छात्र छात्राएं

Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
'Students make good use of smartphones'
बंडा में स्मार्टफोन वितरित करते विधायक चेतराम - फोटो : POWAYAN
बंडा। सरकार ने वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इससे छात्र तकनीकि रूप से समृद्ध होकर पढ़ाई को आगे बढ़ा सकें। सरकार अपना वायदा पूरा कर रही है। अब विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वे स्मार्टफोन का सदुपयोग करें।
विज्ञापन

यह बात पुवायां विधायक चेतराम ने बृहस्पतिवार को सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में कही। उन्होंने कॉलेज के 105 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ललिता गुप्ता, ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह तोमर, विश्व विजयवीर सिंह, कॉलेज प्रबंधक अमरीक सिंह, कोषाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, बृजेश सिंह, श्रीपाल यादव, विनय सिंह, विनोद कटियार, शंकर सिंह, रामभजन वर्मा, कुलवीर सिंह, राममूर्ति राज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शास्त्री-आचार्य के 36 छात्रों को दिए टैबलेट
खुदागंज/शाहजहांपुर। एमएलडी आदर्श स्नाकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं व आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे गए। विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह के हाथों स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि 36 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट मिले हैं। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला, राजेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य वाचस्पति पाठक, भाजपा नेता संजय गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रसेन पाठक, नगर पंचायत कटरा सभासद सर्वेश कश्यप, अवधेश सिंह भदोरिया, अमित सिंह, सियाराम नायक, ग्राम प्रधान पच्चड बिंदे सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में करें इस्तेमाल: सलोना
निगोही। ईश्वरी प्रसाद रामकली देवी कॉलेज बिरासिन में 68 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन तथा 37 को टैबलेट वितरित किए। मुख्य अतिथि व तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने वितरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए गैजेट के प्रयोग की अपील की। इस मौके पर आशुतोष राजपूत, डॉ. अनिल कुमार, भूधल लाल वर्मा, वीरेश वर्मा, राममिलन, रूप प्रताप, विनय कुमार, राममूर्ति पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed