{"_id":"691395837b185c5dee0421ea","slug":"student-who-fell-from-van-undergoes-jaw-surgery-wire-inserted-in-elbow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157443-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वैन से गिरी छात्रा के जबड़े का हुआ ऑपरेशन, कोहनी में डाला गया तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वैन से गिरी छात्रा के जबड़े का हुआ ऑपरेशन, कोहनी में डाला गया तार
विज्ञापन
वैन से गिरने के बाद शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा मनप्रीत कौर। स्रोत परिजन
पुवायां। वैन से गिरकर गंभीर घायल हुई सात वर्षीय छात्रा मनप्रीत के जबड़े का ऑपरेशन किया गया है। बच्चों का ले जा रही जिस वैन से कक्षा तीन की छात्रा गिरकर गंभीर घायल हुई है, उसका दरवाजा कई दिनों से खराब था। इसके बाद भी चालक वैन को दौड़ा रहा था।
मनप्रीत पुवायां के एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा के घर के पास से काफी संख्या में बच्चे स्कूल जाते हैं। मनप्रीत सोमवार को वैन का दरवाजा खुलने से गिरकर गंभीर घायल हो गई थी। छात्रा को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के पिता जोधवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मनप्रीत के जबड़े का ऑपरेशन किया गया और कोहनी में तार डाला गया है। उसके पैर में भी काफी चोट लगी है।
जोधवीर ने बताया कि अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए एक वैन लगा रखी है। हादसे के बाद बच्चों ने बताया कि वैन का दरवाजा कई दिन से खराब था, लेकिन चालक ने दरवाजे को सही नहीं कराया। मंगलवार को चालक वैन सहित नदारद रहा।
विज्ञापन
--
भाकियू ने दिया नायब तहसीलदार को ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा। ज्ञापन में निजी स्कूलों में लगे वाहनों का बीमा, फिटनेस आदि की जांच करने और कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। ब्रजेश पांडे, रजनीश पाल, बागीश पांडे, नसीम खां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
--
अधिकारी नहीं देते ध्यान, खतरे में बच्चों की जान
पुवायां। स्कूल से असुरक्षित तरीके से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के मामले में पुलिस, प्रशासन के अधिकारी जांच और कार्रवाई की जरूरत नहीं समझते हैं। यही कारण है कि तांगा, ई रिक्शा, वैन, जीप चालक क्षमता से अधिक बच्चों को खटारा वाहनों में बिठाकर चलते हैं।
यातायात माह में स्कूलों में बच्चों काे नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन उन्हीं बच्चों को लाने वाले वाहनों की ठीक से जांच नहीं कराई जाती। स्कूल बसों से बच्चों को लाने की सुविधा हर जगह उपलब्ध न होने पर कई जगह अभिभावक अपने स्तर से वाहन, ई-रिक्शा, तांगा आदि लगाकर बच्चों को स्कूल भेजते हैं। वाहन की स्थिति पर ध्यान न देकर खुद भी बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
दस नवंबर को पीटीओ ने पुवायां में एक डंपर, एक टेंपो और स्कूली वैन को सीज किया था। वहीं केवल पुवायां के ही स्कूलों में 20 से अधिक निजी वाहन बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में लगे हैं। पुवायां के एक स्कूल से तांगे पर तमाम बच्चों को बेहद असुरक्षित तरीके से स्कूल लाया और ले जाया जाता है। ई-रिक्शा चालक अपने पास भी दो से तीन बच्चों को बिठाकर स्कूल लाते हैं, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
--
बीएसए और एआरटीओ से समन्वय कर टीम बनाकर स्कूल वाहनों की जांच कराई जाएगी। मानक के अनुरूप वाहन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां