फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student Sexually Exploited and Blackmailed Under Pretext of Marriage

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, किया ब्लैकमेल

Fri, 27 Mar 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student Sexually Exploited and Blackmailed Under Pretext of Marriage
शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर एक नर्सिंग छात्रा का युवक ने यौन शोषण किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। शादी से मना करने पर थाने पहुंची छात्रा ने युवक व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक यूनिवर्सिटी से जीएनएम की पढ़ाई कर रही है। सुजान तीन साल उसके संपर्क में रहा। उसने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब शादी के लिए को कहा तो वह ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

पिता से पढ़ाई के लिए लिया रुपया उससे ऐंठता रहा। आरोप है कि युवक ने एक फोटो बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर डाला और कहा कि अगर रुपया नहीं दिया तो बदनाम करते रहेंगे। जिंदगी बर्बाद कर देंगे। आरोप है कि उसके साथ उसके भाई, बहनोई, उसकी मां और बहन भी उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हैं। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed