{"_id":"699c8bd923a403168201869f","slug":"student-returning-from-exam-beaten-up-stabbed-in-hand-with-sword-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166447-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट, हाथ में लगी कृपाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट, हाथ में लगी कृपाण
विज्ञापन
घायल छात्र हिमांशु। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में कनौजिया अस्पताल के पास सोमवार शाम रंजिशन कुछ लोगों ने परीक्षा देकर लौट रहे इंटर के छात्र से मारपीट की। इस बीच मारपीट करने वाले एक युवक की कृपाण छात्र के हाथ में लग गई। घायल छात्र को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं।
चार खंभा गली निवासी हिमांशु का कुछ दिन पूर्व बाइक टकराने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। सोमवार शाम हिमांशु परीक्षा देकर बरेली मोड़ की ओर से लौट रहा था। कनौजिया अस्पताल के पास कुछ लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ को देख मारपीट करने वाले धमकी देते हुए भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को चेक कराया जाएगा। छात्र के हाथ में कृपाण लगी है। संवाद