{"_id":"616454d28ebc3e626c195b97","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-family-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 11 Oct 2021 08:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:44 PM IST
सार
गांव केसरपुर मोड़ के पास अर्चना पीछे से धान लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई और उसकी पहिये से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
child dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद राठौर की बेटी अर्चना देवी (14) गांव नवदिया ओरीलाल के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार सुबह आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। साथ में अर्चना की छोटी बहन राधा देवी दूसरी साइकिल से चल रही थी।
विज्ञापन
गांव केसरपुर मोड़ के पास अर्चना पीछे से धान लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई और उसकी पहिये से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। राधा देवी के शोर मचाने पर लोग आए तो ट्रैक्टर चालक कुछ दूर पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ पुवायां बीएस वीर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक और छात्रा के परिजनों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही है। परिजनों ने जाम खोल दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन