फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student council gave memorandum against molestation of girl students

Shahjahanpur News: छात्राओं से छेड़खानी के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने दिया ज्ञापन

Sun, 24 Sep 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Student council gave memorandum against molestation of girl students
नायब तहदीलदार को ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
एंटी रोमिया स्क्वाॅयड सक्रिय करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



जलालाबाद। शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मनु माथुर को दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासन के निर्देश के बाद भी नगर तथा आसपास क्षेत्र में कहीं भी एंटी रोमियो स्क्वाॅयड नजर नहीं आता। काॅलेज या कोचिंग सेंटरों के बाहर मौजूद रहने वाले शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी और छींटाकशी करते हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में इस समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था न किए जाने पर आंदोलन शुरू कर देने की चेतावनी दी गई। इससे पहले नगर विस्तारक निखिल राजपूत ने कहा कि छात्राओं के साथ इस तरह हो रहे व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक संजय गुप्ता, नगर सह मंत्री दिव्या सिंह, पूजा, काजल जोशी, निधि वर्मा, संध्या, नैंसी गुप्ता, शिवानी, अभिषेक, हिमांशु, श्याम साहिल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed