फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student and his uncle assaulted after going to lodge a complaint; case registered.

Shahjahanpur News: शिकायत करने गए छात्र व उसके चाचा के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Jun 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Student and his uncle assaulted after going to lodge a complaint; case registered.
शाहजहांपुर। शिकायत करने गए छात्र व उसके चाचा के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी खलील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय भतीजा अब्दुल्ला सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। मोहल्ला दिलाजाक निवासी दाउद स्कूल आते-जाते समय रास्ते में भतीजे को रोककर परेशान करता था। भतीजे से हुई जानकारी के बाद अपने भाइयों के साथ शिकायत करने के लिए दाउद के घर गए।

आरोप है कि दाउद व उसके भाई हसीब परवेज अन्य लोगों के साथ मिलकर भतीजे को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे। बचाने पर उनके साथ भी मारपीट की। सभी के साथ मिलकर खाली पड़े प्लाॅट में जान से मारने की नीयत घसीटकर ले जाने लगे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों ने बताया। इस बीच सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed