फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strict action will be taken if stubble is burnt: ADM

पराली जलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने सोमवार को पुवायां मंडी कार्यालय में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी की बैठक लेकर पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि पहले तो किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए। इस कार्य में बीट सिपाही, हल्का दरोगा, थाना प्रभारी, लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार सभी लोग लग जाएं।

विज्ञापन
Strict action will be taken if stubble is burnt: ADM

विस्तार

पुवायां। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने सोमवार को पुवायां मंडी कार्यालय में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी की बैठक लेकर पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि पहले तो किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए। अगर इसके बाद भी पराली जलाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस कार्य में बीट सिपाही, हल्का दरोगा, थाना प्रभारी, लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार सभी लोग लग जाएं। जब पुलिस और राजस्वकर्मी गांवों में भ्रमण पर निकलेंगे तो ऐसे मामलों पर रोक खुद ही लग जाएगी। किसान भी स्वयं जागरूक होकर पराली जलाने से बचें।
विज्ञापन

एक्शन में आई पुलिस...छह किसानों को पकड़ा
पुवायां। एडीएम को ओर से सोमवार को पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश मिलने के बाद पुलिस और राजस्वकर्मी हरकत में आ गए हैं। सबसे पहले इसकी शुरुआत खुद एडीएम ने की। एडीएम पुवायां से बंडा की ओर जा रहे थे तो गांव सबली कटेली के पास हाईवे किनारे एक किसान पराली जलाता हुआ मिला। एसडीएम ने पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाकर पकड़वा दिया। पुलिस ने एक अन्य और बंडा थाना पुलिस ने चार किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन पकड़े गए किसानों को थाने से समझाने के बाद छोड़ दिया जाएगा। अगर आगे ऐसी घटनाएं हुईं तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed