फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   statue unveiling

पुण्यतिथि पर संत गाडगे की प्रतिमा का हुआ अनावरण, किया गया नमन

Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
statue unveiling
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित पार्क बाबा संत गाडगे की प्रतिमा का उद्घाटन कर माल्यार्पण करते वि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बाबा संत गाडगे की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन व गोष्ठी की गई। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। साथ ही संत गाडगे की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया।
विज्ञापन

संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में संत गाडगे पार्क पर गोष्ठी हुई। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गाडगे की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि गाडगे बाबा ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन में लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। उनकी बदौलत तमाम धर्मशालाएं, स्कूल चल रहे हैं। संस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पंकज कनौजिया ने कैबिनेट मंत्री से शहर में एक घाट बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल कनौजिया, महानगर अध्यक्ष अजय कनौजिया, मुकेश कुमार वर्मा, शुभम वर्मा, प्रकाश चंद्रा, किशन लाल चौधरी, लालाचंद्र कनौजिया, रामचंद्र उर्फ लालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की लोहिया कॉलोनी स्थित एक लॉन में संत गाडगे की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने गोष्ठी में अपने विचार रखे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, उपेंद्र पाल सिंह, राजेश वर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed