{"_id":"5fa6ecf08ebc3e9c0873e7de","slug":"state-politics-will-remain-unaffected-by-bihar-election-results-shahjahanpur-news-bly426197470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के चुनाव नतीजों से प्रदेश की राजनीति रहेगी अप्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के चुनाव नतीजों से प्रदेश की राजनीति रहेगी अप्रभावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मानना है कि पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों से प्रदेश की राजनीति और योगी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष बरेली रवाना होने से पहले महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के तिलहरजई स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार से जंगलराज खत्म हुआ। बिहार राज्य तेजी से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भी अपने कामों से जनता का दिल जीत रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा ट्वीट कर यूपी सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाए जाने का जिक्र करने पर कहा कि ऐसा केवल विरोध की राजनीति के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सही मायने में गांव, गरीबों और किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री के स्तर से अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि किसानों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इससे पूर्व, प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई जन प्रतिनिधियों और तमाम पार्टीजनों ने डीसीबी चेयरमैन के सेठ एन्क्लेव स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पुवायां के विधायक चेतराम से धान की सरकारी खरीद के बारे में फीडबैक लिया। विधायक ने सभी सेंटरों पर सामान्य खरीद होने का उल्लेख करते हुए दबी जुबान से यह भी कहा कि कहीं-कहीं थोड़े माफिया सक्रिय हैं। इस दौरान विधायक मानवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव आदि मौजूद रहे।