{"_id":"617ee671c42fee3a4007cbaa","slug":"spraying-shahjahanpur-news-bly4648044130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर में एंटी लार्वा कीटनाशकों का नगर निगम ने कराया छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर में एंटी लार्वा कीटनाशकों का नगर निगम ने कराया छिड़काव
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सुभाषनगर कालोनी में जलभराव वाले ठिकाने पर एंटी लार्वा का छिड़काव करता नगर निगम का ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में बाढ़ उतरने के बावजूद सुभाषनगर के आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर रविवार को नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य अनुभाग के क्षेत्रीय सुपरवाइजर के नेतृत्व में निगम के कर्मचारियों की टीम ने वहां जाकर जलभराव वाले ठिकानों पर मोबिल ऑयल और एंटी लार्वा कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के अनुसार जरूरत पड़ी तो पंपिंग सेट लगाकर मकानों के आस-पास भरा पानी निकालने की व्यवस्था कराई जाएगी।
गत 19 अक्तूबर को हुई भारी वर्षा के बाद जलालाबाद व कलान तहसील के कटरी क्षेत्र में गंगा-रामगंगा समेत शहर के समीप गर्रा और खन्नौत नदियां भी उफना गई थीं। बाढ़ से तटीय इलाके जल प्लावित हो गए। लोधीपुर में तमाम लोगों ने खन्नौत नदी के बहाव क्षेत्र में मकान बना लिए और वहां स्वाभाविक रूप से पानी भर गया, लेकिन सुभाषनगर के अंदरूनी हिस्सों में इतना पानी भर गया कि वहां के घरों के आसपास और सड़कों पर तीन-चार फुट पानी भर गया।
बाढ़ उतरने के बावजूद सुभाषनगर के कई हिस्से जलभराव से घिरे रहे। इन दिनों डेंगू, वायरल बुखार, मलेरिया, डायरिया बीमारियों का प्रकोप है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को अंशुल कुमार, पवन कुमार आदि कर्मचारियों को स्प्रे मशीनों के साथ सुभाषनगर रवाना किया। कर्मचारियों ने बताया कि शहर में जलभराव वाले अन्य स्थानों पर भी एंटी लार्वा का छिड़काव अगले कुछ दिन तक जारी रहेगा।