फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Minister emphasizes taking athletes to national and international levels.

Shahjahanpur News: खेल मंत्री का खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर

Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister emphasizes taking athletes to national and international levels.
शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण करते खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद
शाहजहांपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने बैडमिंटन हॉल, परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा, सेल्फी प्वाइंट, 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, इंडोर कबड्डी हॉल, पवेलियन, सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, सीसी कैमरों आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्टेडियम में अब तक सर्वाधिक 1290 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। यहां विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जिला खेल कार्यालय से रिकॉर्ड आठ खिलाड़ियों का खेल छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बेसिक, माध्यमिक, क्रीड़ा भारती, विद्या भारती, सीबीएसई, नेहरू युवा केंद्र और युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने मंत्री व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता का बुके देकर स्वागत किया। प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, निशांत कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed