फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Development Promotion Committee will select the best player every year

Shahjahanpur News: हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनेगी खेल विकास प्रोत्साहन समिति

Mon, 15 Sep 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sports Development Promotion Committee will select the best player every year
जिला खेल विभाग की ओर से हुई बैठक में उप​स्थित ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
शाहजहांपुर। जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को गोष्ठी कर प्रदेश सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई। निर्णय किया गया कि प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर सरकार की ओर से खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष हर खेल से एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को उनकी उपलब्धियां, उपस्थिति, अनुशासन, व्यवहार आदि के आधार पर जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से चुना जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच वेटलिफ्टिंग की खिलाड़ी जोहर ने अभ्यास के लिए रॉड की मांग की। एथलीट खेल की खिलाड़ी अंजलि ने प्रोत्साहन समिति से मिलने वाली डायट को बंद नहीं करने की अपील की तो तीरंदाजी के खिलाड़ी मानव ने खेल किट, टारगेट, धनुष-बाण आदि की व्यवस्था का मुद्दा रखा। बमनिया ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में खेल प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान, अजय पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed