{"_id":"61abc07ddbaa9a1797288044","slug":"sports-activity-shahjahanpur-news-bly468228935","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर को हराकर शाहजहांपुर ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर को हराकर शाहजहांपुर ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में खेल महोत्सव में होता वॉलीबाल टूर्नामेंट । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्धमान कॉलेज, बिजनौर की टीम को 3-1 से हराकर एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर की टीम ने जीता। इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
स्पोर्ट्स अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग ने खेल महोत्सव एवं अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें विभिन्न कॉलेजों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें एथलेटिक्स की कई टीमें थीं। वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रिले दौड़, दौड़, ऊंची कूद, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न जनपद के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया।
संचालन बॉटनी विभाग अध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि सीडीओ एसबी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संतोष शर्मा रहे। इस दौरान मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेल सदस्य जहीर अहमद, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. प्रभात शुक्ला, एसपी डबराल आदि मौजूद रहे।

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में खेल महोत्सव के समापन वॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता में एसएस ?- फोटो : SHAHJAHANPUR