फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sport activity

चार सौ मीटर दौड़ में अंशिका और अभिषेक रहे अव्वल

Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
sport activity
गढ़ियारंगीन में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गढ़िया रंगीन के वासुदेव धर्मशाला के समीप किया गया। प्रतियोगिता में गढ़िया रंगीन न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं सिविलियन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 400 मीटर दौड़ में अंशिका और अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

50, सौ, दो सौ एवं चार सौ मीटर की छात्र-छात्राओं के वर्ग की अलग-अलग दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 मीटर छात्रों की दौड़ में खेड़ा घसा के मोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खूबपुर के शोभित ने द्वितीय तथा गढ़ियारंगीन के समीर ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर की दौड़ में गढ़ियारंगीन के आशीष ने प्रथम, कुनिया के शोभित ने द्वितीय और घेरा के श्याम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में कुनिया के आकाश ने प्रथम, गढ़ियारंगीन के अभिषेक ने द्वितीय और खूबपुर प्राथमिक विद्यालय से आए मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में गढ़ियारंगीन के अभिषेक ने प्रथम कुनिया के आकाश ने द्वितीय तो खूबपुर के मनोज ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की 50 मीटर दौड़ में गढ़ियारंगीन की अंशिका ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तो अंजली और अनुष्का ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में खूबपुर की काजल ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तो गढ़ियारंगीन की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर की दौड़ में गढ़ियारंगीन की पूजा ने प्रथम, खूबपुर की आरती ने द्वितीय तो वहीं गढ़ियारंगीन की रीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में अंशिका ने प्रथम वंदना ने द्वितीय और रीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में गढ़िया रंगीन के मोहित ने प्रथम स्थान पाया।

संविलियन गढ़िया रंगीन विद्यालय की छात्राओं ने खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का रामशंकर गुर्जर एडवोकेट और ज्योति प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। शिक्षक भुवनेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed