फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Spitting chewing tobacco in dispute firing, two injured

गुटखा थूकने के विवाद में फायरिंग, दो घायल

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी के ब्लॉक 64 में रविवार आधी रात को नशे की हालत में गुटखा थूकने के विवाद ने तूल पकड़ लिया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के जावेद गनी और दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में उन्हें बरेली रेफर कर दिया। वहां स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। सदर बाजार के रंगीन चौपाल इलाके में रहने वाले जावेद गनी के भाई रेहान गनी खां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों (इंदिरा नगर निवासी राजेश मिश्रा, कांशीराम कालोनी निवासी हुमैर, नीलम, राजेश शुक्ला और जलालाबाद निवासी छोटे दीक्षित) के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि जावेद अपने साथी दर्शन के साथ कांशीराम कालोनी स्थित ससुराल वालों के यहां गया था। वहां हुमैर के यहां जुटे राजेश मिश्रा और अन्य परिचित नशे की हालत में थे और गुटखा थूके जाने का विरोध किए जाने पर गालीगलौज पर उतारू हो गए। बात बढ़ी तो राजेश व अन्य ने तैश में जावेद व उसके साथी पर फायर झोंक दिया। कालोनी के लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी तो तत्काल अजीजगंज पुलिस चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे तो मुख्य आरोपी भाग निकले थे। इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को रोका गया है और आरोपियों की तलाश में टीमें निकली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed