फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special Ward Reserved at Government Medical College

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड आरक्षित

Sat, 25 Apr 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Special Ward Reserved at Government Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज का ट्रामा सेंटर। संवाद
शाहजहांपुर। बढ़ते तापमान के बीच लू से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। साथ ही सीएचसी में भी विशेष बेड मरीजों के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। लू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का बार्ड आरक्षित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि छह बेड पुरुष व छह बेड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्डों में कूलर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्राचार्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लू से बचाव के लिए जितनी बार संभव हो, पानी पिएं। प्यास न लगे, तब भी पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर ढकें और गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर यात्रा कर रहे हैं तो पानी साथ रखें। धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। ओआरएस के अलावा घर पर बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का इस्तेमाल करें।


--
विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का रखा प्रस्ताव
शाहजहांपुर। बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा। बताया कि गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए समय रहते उन्हें लू से बचाव के उपायों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। सुझाव दिया कि विद्यालयों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed