{"_id":"69371345fd321a596c0fc048","slug":"special-camps-will-be-set-up-on-december-9th-and-10th-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-159811-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौ व 10 दिसंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौ व 10 दिसंबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बचे हुए मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने के लिए मंगलवार और बुधवार को नगर निगम क्षेत्र और सभी नगर पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा। इसमें लेखपालों की मदद से मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर जमा किए जाएंगे।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लेखपाल नियुक्त किए गए हैं। उनकी देखरेख में छूटे हुए मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे। शिविर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगाए जाएंगे।
इसमें कटरा विधानसभा में नगर पंचायत कटरा और खुदागंज, जलालाबाद में नगर पालिका परिषद जलालाबाद, नगर पंचायत अल्हागंज, नगर पंचायत कलान में, तिलहर नगर पालिका, नगर पंचायत निगोही, नगर पालिका पुवायां, नगर पंचायत खुटार व बंडा, ददरौल में नगर पंचायत कांट व नगर निगम में शिविर लगाएं जाएंगे। संवाद