फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   spa

लोहिया जी ने गरीब, बेसहारा, नौजवानों के लिए किया काम

Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
spa
प्रखर समाजवादी चिंतक स्व. राम मनोहर लोहिया की 49वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को सपाइयों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सपाइयों ने लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जनता के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि डॉ. लोहिया सही मायने में समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक थे और उन्होंने हमेशा गरीबों, बेसहारों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों और छात्रों को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और किसानों के हित के लिए बहुत ही सुनियोजित तरीके से लड़ाई लड़ी। राजनीति में सत्ता के बजाय जनता उनका लक्ष्य रही। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके आदर्शों और विचारों का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करें।

विज्ञापन

संचालन करते हुए आफाक अली खां बच्चन ने कहा कि डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनता की सेवा में जुटे हैं। नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा ने कहा कि लोहिया जी के विचार सामाजिक असमानता मिटने तक प्रासंगिक बने रहेंगे। श्रद्धांजलि देने वालों में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सर्राफ, नवनीत यादव, सैयद रिजवान अहमद, मोहम्मद नसीम खां, डॉ. उमर खां, हफीज अहमद अंसारी, विक्रांत चौधरी, ओम गुप्ता, श्यामजी शुक्ला, श्याम लाल जाटव, इशहाक हुसैन अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed