फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP works hard for Lok Sabha and Dadraul Assembly by-elections

Shahjahanpur News: लोकसभा व ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के लिए मेहनत से जुटें सपाई

Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
SP works hard for Lok Sabha and Dadraul Assembly by-elections
सपा की बैठक में बोलते पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: संगठन
0 सपा की जिला कार्यालय हुई मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक में छह विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जन पंचायत पखवाड़ा कार्यक्रम तेजी के साथ चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पीडीए जन पंचायत एक जन आंदोलन है। सपा सर्व समाज की विचारधारा वाली पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व महान समाजवादी नेता डॉ.राममनोहर लोहिया के विचारों को लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा के उप चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए लिए बूथ व सेक्टर स्तर पर मेहनत के साथ लग जाएं। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, अनवर अली, चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह यादव ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सपा अनुसूचित जति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के विकास चंद्रा के प्रदेश सचिव और सरदार कलविंदर सिंह के जिला सचिव मनोनीत होने पर स्वागत किया गया। अंत में पूर्व एमएलसी स्व. बाबू जगजीवन राम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
00
फोटो नंबर 38



संविधान में दिए अधिकारों को समाप्त करना चाहती है सरकार : राजेश



शाहजहांपुर। कटरा विधानसभा क्षेत्र के गढि़या रंगीन के सेक्टर 30 में कृषक जनता विद्यालय में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।




बैठक में पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक व समाज के हर कमजोर तबके की लड़ाई का आह्वान किया है। संविधान में दिए अधिकारों को भाजपा सरकार समाप्त करना चाहती है। कटरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सैयद रिजवान अहमद ने भी विचार रखे। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के संचालन में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल, हफीज अहमद अंसारी, सतेंद्र पाल, दफेदार सिंह यादव, राधेशाम यादव, रामभरोसे, अजय पाल सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed