फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP Rural went out on a scooter to inspect the route of the Laat Sahab Juloos in Shahjahanpur

Shahjahanpur: लाट साहब के जुलूस मार्ग का जायजा लेने स्कूटी से निकलीं एसपी ग्रामीण, लोगों से की बातचीत

Sat, 07 Feb 2026 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 03:21 PM IST
सार

पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव में होली पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में एसपी ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ शनिवार को जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
SP Rural went out on a scooter to inspect the route of the Laat Sahab Juloos in Shahjahanpur
मार्ग का निरीक्षण करने स्कूटी से निकलीं एसपी ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण पुलिस बल के साथ स्कूटी से जुलूस मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचीं। गांव में लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। 

विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बड़ागांव पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग की स्थिति, मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊंचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील बिंदुओं का अवलोकन किया गया। संबंधित कर्मचारियों को जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनमानस एवं जुलूस आयोजकों से वार्ता कर जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराने की अपील की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Cyber Crime: साइबर ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर महिला को धमकाया, 15.30 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, आपत्तिजनक गतिविधि अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था, निगरानी एवं सतर्कता के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed