{"_id":"6266ae66747c5a033d7517de","slug":"sp-investigation-team-saw-the-building-for-an-hour-raised-the-question-said-if-it-broke-then-why-did-the-person-leave-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा जांच दल ने एक घंटे तक देखा भवन, उठाया सवाल, बोले- यह तोड़ा तो सामने वाला क्यों छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा जांच दल ने एक घंटे तक देखा भवन, उठाया सवाल, बोले- यह तोड़ा तो सामने वाला क्यों छोड़ा
Mon, 25 Apr 2022 07:51 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:51 PM IST
सार
सपा में आते ही गलत हो गए। उन्होंने उस समय कार्यरत रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जाएगी।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा में आने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू के भवन के 25 वर्ग मीटर के अवैध कब्जे को जेसीबी से तोड़े जाने के बाद सियासत गर्मा गई। जनपद से हाईकमान तक रिपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पहुंचे जांच दल ने एक घंटे तक निरीक्षण किया। अभिलेखों को देखने के बाद आरोप लगाया कि जब एक ही रकबा है तो सामने वाला क्यों छोड़ दिया। इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री शशांक वर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, शशांक यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, राजेश वर्मा, रणंजय यादव व कपिल सिंह वर्मा आदि रोशन लाल वर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां करीब एक घंटे तक मामले की जानकारी लेने के बाद थाने के सामने पूर्व विधायक की पुत्रवधू रुचि वर्मा के तोड़े गए भवन को देखा। करीब एक घंटे तक जांच करने के बाद सपा नेताओं ने सवाल उठाया कि जब गाटा संख्या एक है तो पड़ोस वाले भवन को क्यों छोड़ा गया। इसी गाटा संख्या पर बने थाने के आवासीय क्वार्टरों को क्यों छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अकेले पूर्व विधायक की पुत्रवधू के भवन को बदले की भावना से गिराया गया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि रोशनलाल वर्मा जब भाजपा में थे तो क्यों रोक-टोक नहीं हुई। सपा में आते ही गलत हो गए। उन्होंने उस समय कार्यरत रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी जाएगी। इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा। निगोही में जांच के बाद सपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर वार्ता की। पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू के भवन के भवन को गिराने का नोटिस तक नहीं दिया गया। पहले नोटिस नहीं दिया तो कब से कम अब ही नोटिस दे दें, जिससे पता चल सकें कि क्या आपत्ति है।
विज्ञापन
आजम को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ी जाएगी लड़ाई
सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने आजम खां द्वारा सपा के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने से इनकार करने पर शाहजहांपुर में कहा कि सपा आजम खां की लड़ाई हर स्तर पर लड़ रही है। अखिलेश यादव विधानसभा में मामले को उठाएंगे। उन्हें न्याय दिलाने के लिए जहां भी दरवाजा खटकाना होगा, उससे पीछे कदम नहीं हटाया जाएगा। डॉ. राजपाल कश्यप ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि आजम खां को जेल से बाहर लाने के लिए पूरी तरह से तैयारी हो गई। उनकी न्यायिक लड़ाई पार्टी लड़ेगी। मुस्लिम नेताओं द्वारा लगातार पार्टी से दूरी बनाने और उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बोले कि मुस्लिम सपा और अखिलेश यादव के साथ ही हैं। संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ। उनका वीडियो सभी ने देखा। उन पर कार्रवाई नहीं हुई, पर रोशन लाल वर्मा पर बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर दी गई।