{"_id":"84f916cc3aef07884f1f14484ab8e0f4","slug":"sp-ec-reached-a-transfer-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के ट्रांसफर का मामला चुनाव आयोग पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के ट्रांसफर का मामला चुनाव आयोग पहुंचा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कई बड़े अपराधिक मामलों के खुलासों समेत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत, बीडीसी और ग्राम प्रधानी के चुनाव शांतिपूर्ण कराने वाले एसपी बबलू कुमार के ऐन एमएलसी चुनाव के दौरान तबादला किए जाने पर मंगलवार को भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। पार्टी के एमएलसी चुनाव के लिए पीलीभीत - शाहजहांपुर सीट से प्रत्याशी जेपीएस राठौर ने चुनाव प्रेक्षक आरजी कुलकर्णी से भेंट करके इसे आचार संहिता के सरासर उल्लंघन बताया एवं तत्काल प्रकरण में यथोचित कार्रवाई की मांग की। प्रेक्षक ने प्रकरण उचित कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग प्रेषित कर दिया।
इससे पहले भी भाजपा प्रत्याशी समेत पार्टी विधान मंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि ने पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षकों के स्तर से थानेदारों के हुए तबादलों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। बीते शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने इस बाबत मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा था। उसमें कहा गया था कि सत्ताधरी दल समाजवादी पार्टी ने दोनों जिलों मेें थानेदारों के तबादले विधान परिषद चुनाव को प्रभावित करने के लिए कराए हैं। इसी बीच सोमवार शाम को शाहजहांपुर के एसपी के तबादले संबंधी आदेश को भाजपा की आशंका को और बल दे दिया। पार्टी प्रत्याशी ने प्रेक्षक से की गई लिखित शिकायत में कहा है कि सत्तापक्ष के दबाव में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा चुके एसपी का तबादला कर एमएलसी का चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करने की तैयारी है एवं सत्तापक्ष के लोग कानून व्यवस्था प्रभावित कर चुनाव शांतिपूर्ण नहीं होने देंगे। उन्होंने एसपी समेत दोनों जिलोें के अन्य पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश निरस्त अथवा चुनाव तक स्थगित कराने का अनुरोध किया है।