{"_id":"622b9fa24375d6073e0df41c","slug":"sp-could-not-exert-strength-in-mirzapur-kalan-bjp-won-shahjahanpur-news-bly478023937","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर, कलान में ताकत नहीं लगा सकी सपा, जीत गई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर, कलान में ताकत नहीं लगा सकी सपा, जीत गई भाजपा
विज्ञापन
जलालाबाद के भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत करते लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत में जातीय समीकरण के अलावा कानून व्यवस्था और राशन वितरण का असर नजर आया। सपा के गढ़ कलान व मिर्जापुर क्षेत्र में भी भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी सपा को बराबर टक्कर देती नजर आई। इस क्षेत्र में भाजपा से बड़ी लीड न ले पाने के कारण 24वें राउंड के बाद जैसे ही जलालाबाद ब्लाक के वोट खुलने शुरू हुए तो बाजी सपा के हाथों से खिसकनी शुरू हो गई। अंतिम परिणाम आया तो भाजपा पहली बार जलालाबाद में कमल खिलाने में कामयाब हो गई।
कलान क्षेत्र में यादव और मिर्जापुर में कुशवाहा बिरादरी की खासी तादाद है। कलान के कई ऐसे बूथ रहे, जहां भाजपा को नाममात्र के वोट मिले। इसके बाद भी सपा प्रत्याशी अधिकतम चार हजार वोट से ज्यादा की लीड नहीं ले सके। मिर्जापुर में भी दोनों के बीच लड़ाई कांटे की बनी रही और वोट का अंतर कम होने लगा। 24वें राउंड के बाद यह अंतर कम होकर करीब एक हजार पर पहुंच गया। कलान के बाद मिर्जापुर क्षेत्र की गिनती पूरी होने के बाद भी वोट का अंतर काफी कम रहना सपा की हार का कारण बन गया।
भाजपा के लिए पहले से ही मुफीद माने जा रहे जलालाबाद नगर की गिनती जैसे ही शुरू हुई, पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने अंतर को पाटकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। जलालाबाद के बाद अल्हागंज इलाके के शेष बचे सात राउंड तक सपा प्रत्याशी नीरज कुशवाहा आगे नहीं निकल पाए। माना जा रहा है कि कलान और मिर्जापुर इलाके में जातीय समीकरण पक्ष में न होने के बाद भी भाजपा को लाभ मिला। दरअसल, बसपा प्रत्याशी अनिरुद्ध यादव की बिरादरी में सेंधमारी से सपा को नुकसान हुआ और भाजपा को अप्रत्यक्ष फायदा। वहीं, गरीबों को मिल रहे राशन के कारण काफी वोट भाजपा की ओर चला गया। अपने गढ़ में अपेक्षानुसार प्रदर्शन न कर पाने का खामियाजा सपा प्रत्याशी को उठाना पड़ा।
विज्ञापन
अंतिम परिणाम
हरिप्रकाश वर्मा भाजपा 99609
नीरज मौर्य सपा 95037
अनिरुद्ध सिंह बसपा 16057