{"_id":"6ada75d88d22f3d1ec06e6e3","slug":"sp-and-congress-workers-in-shahjahanpur-are-also-engaged-in-scrutinizing-electoral-rolls-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188164-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी मतदाता सूचियों की जांच में जुटे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी मतदाता सूचियों की जांच में जुटे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद शाहजहांपुर में भी विपक्षी दलों ने मतदाता सूचियों की जांच तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं की टीमें लगाकर बूथवार मतदाता सूचियों का सत्यापन शुरू कराया है। दोनों दलों ने कार्यकर्ताओं को सूचियों में दर्ज नामों की जांच करने और संदिग्ध अथवा गलत प्रविष्टियों की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने जांच के दौरान वोट चोरी से जुड़े कुछ तथ्य मिलने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि साक्ष्य जुटाने के बाद इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन को लेकर विपक्षी दल पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं। पीलीभीत में अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई के बाद शाहजहांपुर में भी सपा और कांग्रेस ने अपने संगठन को सक्रिय कर दिया है।
कार्यकर्ताओं से बूथवार सूची का मिलान कराने के साथ पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा का कहना है कि चुनाव को लेकर अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। बैठकों में सभी दलाें के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। जिले में इस तरह का कोई मसला नहीं है। विपक्षियों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
--
सपा ने बूथ प्रभारियों और बीएलए को दी जिम्मेदारी
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि पार्टी ने बूथवार मतदाता सूची के सत्यापन का काम शुरू करा दिया है। कार्यकर्ता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन कर रहे हैं। 24 अक्तूबर को सभी बूथ प्रभारी और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और गलत तरीके से दर्ज नामों को हटवाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और गलत नाम दर्ज न रहें, इसके लिए पार्टी स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
--
कांग्रेस ने तथ्य मिलने का किया दावा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि पार्टी की ओर से भी कार्यकर्ताओं की टीमें लगाकर मतदाता सूचियों का सर्वे कराया जा रहा है। कार्यकर्ता बूथवार सूची का परीक्षण करने के साथ मतदाताओं से भी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान वोट चोरी से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं। अभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य जुटने के बाद पूरे मामले को सार्वजनिक किया जाएगा।
--
युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक यात्रा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
शाहजहांपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में निकली बाइक यात्रा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शुरू होकर बहादुरगंज, घंटाघर, लाल इमली चौराहा और रोडवेज होते हुए शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पहुंची। यहां चादरपोशी के साथ यात्रा का समापन हुआ।
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल हैं तो उनका पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस पारस शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस अशफाक उल्ला खां, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, अनूप वर्मा, पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, अरूणोद मिश्रा, अनस इकबाल आदि मौजूद रहे। संवाद