फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Somebody expressed love by singing a song, some made a greeting card

बच्चों ने मां के लिए कार्ड बनाकर व गीत गाकर जताया प्यार

Sun, 08 May 2022 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Somebody expressed love by singing a song, some made a greeting card
शाहजहांपुर के लीड कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स डे पर पिंक कपड़ों में पहुंचे नन्हे मुन्ने - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कूलों में तमाम कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति स्नेह प्रकट करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए, गीत गाए और नृत्य किया।
विज्ञापन

लीड कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स डे को पिंक डे के रूप में मनाया गया। शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा गीत-गायन से हुई। बच्चों ने अपनी मां के लिए कार्ड बनाए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य तराना जमाल ने माताओं को बधाई दी। बच्चों को मदर्स डे की प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में मुघीस, अयांश, उम्मुल, अली हमजा, अनीक, अर्तिका, रमशा, अरीब, समीर, जोहरा, इशिका, आइरीन, मन्नत, हिमा, इनाया, हुसैन, हुजैफा, फातिमा, रिजा, हिबा, आलाइना, सुमैया, सारा, आरिफा, अयाना, मानसी, अलविया, अदीना, राविया, आलमीन आदि ने अपना योगदान दिया। निदेशक मोहम्मद जमाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह से संत कृपाल एकेडमी में मदर्स डे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कार्ड के बनाकर स्नेह को प्रदर्शित किया। साथ ही माताओं को फूल दिए व सिर पर मुकुट पहनाया। माताओं ने भी बच्चों के साथ नृत्य करके अपनी ममता लुटाई। स्कूल निदेशक श्वेता रस्तोगी ने कहा कि मां के त्याग से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य शमा जैदी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। असमी खान, सुशांत मिश्रा, संदीप गुप्ता, नेहा दीक्षित, प्रियंका बियानी, हमदा खान, कोमल सिक्का, श्रुति, अनिला तुमलापल्ली व सिमरन कौर मौजूद रहीं।

शाहजहांपुर के संत कृपाल स्कूल में मदर्स डे पर मम्मियों के साथ बच्चे

शाहजहांपुर के संत कृपाल स्कूल में मदर्स डे पर मम्मियों के साथ बच्चे- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में मदर डे पर बच्चों ने कार्ड बनाएं संवाद

शाहजहांपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में मदर डे पर बच्चों ने कार्ड बनाएं संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed