फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Social worker and educationist Ramnarayan Mehrotra remembered

Shahjahanpur News: याद किए गए समाजसेवी शिक्षाविद् रामनरायन मेहरोत्रा

Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Social worker and educationist Ramnarayan Mehrotra remembered
पुवायां। समाजसेवी और शिक्षाविद् स्व. रामनरायन मेहरोत्रा के जन्म शताब्दी पर पुवायां के द सेक्रेड हार्ट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा ने बच्चों को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में पुवायां बेहद पिछड़ा था। बच्चों को दूरदराज के शहरों में पढ़ने जाना पड़ता था। इसे देखते हुए रामनरायन मेहरोत्रा ने अपने जीवनकाल में पुवायां में कई स्कूलों की स्थापना की जो आज भी तमाम बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी ने रामनरायन मेहरोत्रा के समाज के लिए कार्यों के बारे में बताया। प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मोहन ने भी रामनरायन मेहरोत्रा के जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पुरस्कार जीते। आयोजन में दीपमाला सक्सेना, डॉ. शैफाली, वर्षा शुक्ला, पवन मिश्रा, वैभव शर्मा, अच्युत सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed