फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snowfall on the mountains, cold wave will last from 25

Shahjahanpur News: पहाड़ों पर बर्फबारी, 25 से चलेगी शीतलहर

Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the mountains, cold wave will last from 25
गरीबों को कंबल वितरित करते एसडीएम शैलेंद्र गौतम। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पछुआ हवा चलने से सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं ठंड से बचाव के लिए अब तक प्रशासन और नगर निगम के प्रयास प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन


सदर तहसील में कंबलों का वितरण शुरू

प्रशासन ने जिले में 57,000 कंबल 25 लाख रुपये में खरीदे हैं। इनमें सदर तहसील को 1700 कंबल, पुवायां, जलालाबाद, तिलहर और कलान को एक-एक हजार कंबल वितरण के लिए दिए गए हैं। सदर तहसील में रविवार रात एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने रोडवेज परिसर के आसपास सर्दी से ठिठुर रहे गरीब लोगों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने शुरू किए अलाव, नगर निगम नहीं कर पाया टेंडर
प्रशासन की ओर से जिले में अलाव जलाने के लिए ढाई लाख रुपये का बजट आया है। इसमें प्रति तहसील 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए वितरित कर दिए गए हैं। शहर में प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर, हनुमत धाम, घंटाघर और केरूगंज तिराहा समेत सात स्थानों पर अलाव जलने शुरू हो गए हैं। जबकि, नगर निगम का अभी तक लकड़ी का टेंडर तक नहीं हो पाया है।

फसलों के लिए फायदेमंद मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल आलू, सरसों और गेहूं की फसल के लिए मौसम अच्छा है। सब्जियों के लिए भी मौसम फायदेमंद हैं। गेहूं के फसल के लिए अभी और सर्दी की जरूरत है। इससे फसल में दाने आने से वजन आ सकेगा।


शहर से लेकर तहसील स्तर तक अलाव जलने लगे हैं। कंबलों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। अभी 5700 कंबल खरीदे गए हैं। जरूरत पड़ने पर और कंबल मंगाए जाएंगे।
डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed