{"_id":"6db0fd19c6abe6555a6ec73274224023","slug":"snow-baba-ballia-fumigation-village-socketed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फानी बाबा ने बल्लिया गांव में जमाई धूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फानी बाबा ने बल्लिया गांव में जमाई धूनी
रोजा, शाहजहांपुर
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बल्लिया पंचायत घर परिसर में सोमवार की दोपहर से बाबा 24 घंटे के लिए बर्फ पर धूनी रमाए हुए हैं। जिससे वहां मेले जैसा माहौल है। लोग चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि रोजा थाने से महज चंद कदम दूर यह सब हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। बाबा मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद ही बर्फ से उठेंगे।
गढ़मुतेश्वर से आए बाबा धर्मानंद के चेलों ने बताया कि बाबा ने सोमवार की दोपहर दो बजे समाधि ली है और मंगलवार दोपहर दो बजे तक समाधि की अवस्था में ही रहेंगे। इस दौरान बाबा मौन रहते हैं। समाधि से उठने के बाद जो लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहते हैं उनको दुआ देते हैं। इससे असाध्य रोग दूर हो जाएंगे। बाबा के चेलों के इस प्रचार से इलाके की सैकड़ों महिलाएं गांव पंचायत घर के परिसर में पहुंच गईं और आननफानन में भारी भी जमा हो गई और चढ़ावा भी आ रहा है।