फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bareilly News : Snake bites the passenger of Padmavat Express, hospitalized

Bareilly News : पद्मावत एक्सप्रेस के यात्री को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 19 Aug 2022 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 02:45 AM IST
सार

Bareilly News : सांप के काटने के कारण उसके मुंह से झाग निकलने लगा। टीटीई की सूचना पर कंट्रोल के आदेश पर रात साढ़े 11 बजे ट्रेन को रोककर उपचार किया। यात्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Bareilly News : Snake bites the passenger of Padmavat Express, hospitalized
demo pic... - फोटो : Istock

विस्तार

अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में यात्री सोनू (30) की हालत बिगड़ गई। सांप के काटने के कारण उसके मुंह से झाग निकलने लगा। टीटीई की सूचना पर कंट्रोल के आदेश पर रात साढ़े 11 बजे ट्रेन को रोककर उपचार किया। यात्री को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


14205 पद्मावत एक्सप्रेस के कोच एसी प्रथम श्रेणी में बर्थ नंबर 30 पर सोनू यात्रा कर रहे थे। वह ग्राम कादरखाना थाना खंडासा अयोध्या के रहने वाले हैं। सोनू दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह रक्षाबंधन पर घर आए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ से निकलने के बाद सोनू को चक्कर आने लगे। यह देखकर पास में बैठे यात्री घबरा गए। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। सोनू के मुंह से झाग निकलने लगा। कोच के यात्रियों ने तुरंत ही टीटीई को सूचना दी। टीटीई ने कंट्रोल को ट्रेन में सांप काटने के कारण यात्री की हालत बिगड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन


कंट्रोल के आदेश पर गाड़ी को शाहजहांपुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लिया गया। रेलवे के डॉ. राजेंद्र माथुर तुरंत प्लेटफार्म पर पहुंचे। ट्रेन के रुकते ही यात्री सोनू का इलाज शुरू किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे एंबुलेंस के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया। यात्री के मुताबिक, उसे अयोध्या में सांप ने काट लिया था। उसने अपनी यात्रा जारी रखी। जहर का असर बढ़ने पर उसे चक्कर आना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री को ट्रेन में सांप ने नहीं काटा। उसे अयोध्या में ही सांप ने काटा था। यात्री ने उपचार करने के बजाय अपनी यात्रा जारी रखी। जहर का असर होने पर तबीयत बिगड़ गई।

-डॉ. राजेंद्र माथुर

पद्मावत एक्सप्रेस में यात्री को सांप के काटने की सूचना मिली थी। शाहजहांपुर में 11.30 बजे ट्रेन को रोककर यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।
- पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed