फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smuggler carrying opium from Bihar to Bareilly arrested

Shahjahanpur News: बिहार से बरेली अफीम ले जा रहे तस्कर को दबोचा

Fri, 13 Mar 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Smuggler carrying opium from Bihar to Bareilly arrested
आरसी मिशन थाना पुलिस की गिरफ्त में तस्कर प्रभु शाह। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-बरेली हाईवे पर सरायकाइया जाने वाले मार्ग पर बंद दुकान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने नेपाल राज्य के जिला पर्सा के थाना पौखरनिया क्षेत्र के बैरिया बिरता गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर प्रभु शाह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तस्कर के कब्जे से एक किलो 23 ग्राम अफीम मिली है। पूछताछ में तस्कर ने बताया है कि वह वर्तमान में अपनी पुत्री के साथ ग्राम झज्जरी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार में रहता है। अफीम मोतिहारी जिला बिहार से लाकर थाना फरीदपुर (बरेली) के ग्राम नगरिया विक्रम निवासी राजू को देने के लिए जा रहा था। राजू को उसने शाहजहांपुर बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस काम के बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article