{"_id":"68472a93bb72b7ff600aa1e4","slug":"smart-meters-installed-on-service-cables-in-the-localities-armored-cables-saved-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145641-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोहल्लों में सर्विस केबल पर लगा दिए स्मार्ट मीटर, ऑर्मर्ड केबल बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोहल्लों में सर्विस केबल पर लगा दिए स्मार्ट मीटर, ऑर्मर्ड केबल बचाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर के एमनजई जलालनगर मोहल्ले में ऑमर्ड केबल के स्थान पर उपभोक्ता की सर्विस केबल पर लगे स
शाहजहांपुर। पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य सुस्त गति के साथ ही लापरवाही पूर्ण तरीके से हो रहा है। मोहल्लों में मीटर लगाते समय निशुल्क मिलने वाली ऑर्मर्ड केबल को बचाकर उपभोक्ता की पुरानी केबल का ही इस्तेमाल किया गया। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की है।
नौ अगस्त 2024 को तत्कालीन अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगवाकर कार्य का शुभारंभ कराया था। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए थे कि मीटर लगाते समय ऑर्मर्ड केबल लगाई जाएं, जिसका कोई शुल्क उपभोक्ता को नहीं देना था। जिले के चार लाख 28 हजार उपभोक्ताओं के घराें में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका नोएडा की इंटेल स्मार्ट कंपनी को दिया था।
कार्य को वर्ष 2026 तक पूर्ण करना था, लेकिन कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी तक 23,759 मीटर ही लगाए गए हैं। प्रमुख मार्ग पर स्मार्ट मीटर लगाते समय ऑर्मर्ड केबल का उपयोग किया, लेकिन गली मोहल्लों में ठेकेदार ने केबल को बचा लिया। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद वाली गली में अधिकतर उपभोक्ताओं की पुरानी केबल का ही इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत एसई जागेश कुमार और एक्सईएन सिटी से की गई। ऑर्मर्ड केबल नहीं लगाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
-- -- -- --
पूर्व में व्यापारियों ने की थी शिकायत
स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी की लगातार शिकायतें आ रही हैं। व्यापार मंडल कंछल गुट ने कर्मचारियों पर उगाही का आरोप लगाया था। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को पत्र देकर मीटर खराब, ज्यादा लोड, लोड चेकिंग आदि दिखाकर उगाही की शिकायत की थी।
-- -- -- -
लापरवाही में सीडीओ के घर के उपकरण फुंक गए थे
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हाई वोल्टेज आने पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के घर के उपकरण फुंक गए थे। सीडीओ की शिकायत एसई रहे जेपी वर्मा को निलंबित भी कर दिया गया था। जिला स्तर के अधिकारी पर गाज गिरने के बाद भी कंपनी के जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।
-- -- --
कार्य में तेजी लाने के लिए उपकेंद्र को चिह्नित कर फीडरवार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे उपकेंद्र के उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही दूसरी जगह पर कार्य करना होगा। पुराने केबल पर स्मार्ट मीटर लगाने की जानकारी की जाएगी।
-जागेश कुमार, अधीक्षण अभियंता