{"_id":"746d84bb1e97079f7d4ae7e203e816c7","slug":"smart-city-i-will-speak-khanna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए करूंगा बात: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए करूंगा बात: खन्ना
शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना (शहर विधायक) ने कहा है कि बलिदानी परंपरा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाहजहांपुर को सुविधाओं के मामले में भी अग्रणी रहना चाहिए। स्मार्ट सिटी के रूप में जिले का गौरव बढ़े इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा नेता कहा कि आजादी की लड़ाई से आज तक शाहजहांपुर के जाबांजों ने हमेशा ही बलिदानी परंपरा को निभाया है। जब यह शहर इस मामले में कभी पीछे नहीं रहा तो विकास के क्षेत्र में क्यों पिछड़ा रहे। उन्होंनें कहा कि शाहजहांपुर का नाम स्मार्ट सिटी की सूची में पहले ही शामिल होना चाहिए था, लेकिन किन्हीं कारणों से नाम छूट गया, लेकिन वह खामोश बैठने वाले नहीं है। शीघ्र ही सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर जनपद को स्मार्ट सिटी का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।