फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Small teams could not present the challenge on the pitch of politics

सियासत की पिच पर छोटे दल नहीं पेश कर सके चुनौती

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Small teams could not present the challenge on the pitch of politics
शाहजहांपुर। बड़े सियासी दलों को छोड़ दें तो विधानसभा चुनाव-2022 में सियासत की पिच पर छोटे दल किसी भी सीट पर चुनौती पेश नहीं कर सके। हर बूथ पर जनता ने छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को नकार दिया। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहतर नहीं रहा। इसके चलते सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही रहा।
विज्ञापन

जनपद की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत 73 प्रत्याशियों ने चुनावी समर में ताल ठोकी थी। आम आदमी पार्टी, लोकजन शक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, भारतीय कृषक दल, सबका दल यूनाइटेड आदि पार्टियों ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। इनके प्रत्याशियों ने दमदारी के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से वोट मांगे। कई दलों ने चुनावी रैलियां कर अपनी बड़े नेताओं को बुलाया और माहौल बनाने का प्रयास किया। फिर भी ये दल जनता में अपनी छाप नहीं छोड़ सके। जनता ने छोटे दलों को नकारते हुए प्रमुख दलों के पक्ष में ही वोट दिया।
विज्ञापन

कहां किसे मिले कितने
ददरौल
प्रत्याशी दल वोट
जितेंद्र पाल सिंह लोजपा 668
निर्मला गुप्ता शिवसेना 317
प्रदीप कुमार सिंह जन अधिकार पार्टी 246
मुकेश राष्ट्रीय महान जनतंत्र पार्टी 374
राजीव सिंह आम आदमी पार्टी 716
सुरपति वोटर्स पार्टी 781
जलालाबाद
संत राम आम आदमी पार्टी 1301
नगर
मनोज कुमार राष्ट्रीय समाज पक्ष 755
राजीव कुमार आम आदमी पार्टी 310
राजीव सक्सेना भारतीय कृषक दल 106
राम दयाल भारतीय सुभाष सुना 96
राहुल मोहन लोजपा 122
सहदेव कुमार सबका दल यूनाइटेड 124
तिलहर-
प्रमोद कुमार यादव राष्ट्रीय कृषक दल 947
विशम्भर दयाल आम आदमी पार्टी 379
सरिता यादव राष्ट्रीय समाज पक्ष 294
शाकिर लोजपा 228
कटरा
राजवीर आम जन अधिकार पार्टी 2843
वेदराम भारतीय सुभाष सेना 460
सुखविंदर सिंह आम आदमी पार्टी 288
पुवायां
अमित कुमार लोजपा 1359
चमपति भारतीय सुभाष सेना 455
महेश चंद्र सागर आजाद समाज पार्टी 474
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed