फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Slow website and connectivity issues drive customers away

Shahjahanpur News: वेबसाइट धीमी, कनेक्टविटी बंद होने से उपभोक्ता लौटे

Tue, 02 Dec 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Slow website and connectivity issues drive customers away
कांट के इकनौरा गांव में ​विद्युत निगम के ​शिविर में ओटीएस योजना की जानकारी देते जेई आदर्श कुमार
शाहजहांपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की बिजली बिल राहत योजना शुरू होने के दूसरे दिन ही लोगाें को उसका लाभ नहीं मिल पाया। वेबसाइट धीमी चलने व उपकेंद्रों पर कनेक्टविटी नदारद होने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




घरेलू दो किलोवाॅट व वाणिज्यिक एक किलोवॉट कनेक्शन के 31 मार्च 2025 के पूर्व के बकायेदारों को तीन चरणों में छूट दी गई है। एक दिसंबर से शुरू बिजली राहत योजना दूसरे दिन भी वेबसाइट की तकनीकी कमियों की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

अवर अभियंताओं के अनुसार, अधिक लोड होने के चलते वेबसाइट धीमी गति से काम कर रही है। इसके चलते बकायेदारों के बिल की स्थिति देखने में समय लग रहा है। बहादुरगंज उपकेंद्र पर दिन में दो बजे कनेक्टविटी ही फेल हो गई। यहां भी लोगाें को अपने बिल के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
तीन चरणों में मिलेगा लाभ
एक से 31 दिसंबर तक सौ प्रतिशत ब्याज माफी व 25 प्रतिशत मूलधन पर छूट। दूसरे चरण में एक से 31 जनवरी तक भी इतना ही लाभ। तृतीय चरण एक से 28 फरवरी तक सौ प्रतिशत ब्याज माफ और 15 प्रतिशत मूलधन पर छूट दी जाएगी।

--
ग्रामीण इलाकों में लगाए गए कैंप
आवास विकास उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने कांट के इकनौरा गांव में कैंप लगाकर लोगों के पंजीकरण किए। लोगों को योजना के लाभ भी बताए। खुदागंज के मझिला में कैंप में 24 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराकर ब्याज माफी का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed