फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Slight drop in temperature, rain expected today

पारा मामूली लुढ़का, आज बारिश के आसार

Mon, 20 Jun 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Slight drop in temperature, rain expected today
शाहजहांपुर में रविवार शाम सूर्यास्त से पहले आसमान में नयनाभिराम रंगीन छटा बिखेरकर प्रकृति की सु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण शनिवार रात से छाए बादल रविवार को भी सुबह से दोपहर बाद तक छाए रहे। आर्द्रता बढ़ने के साथ रात में ठंडी हवा चली तो न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। दिन में धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन उमस जनजीवन को परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गत दो दिन से बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से आठ-दस मिलीबार कम बना हुआ है। वायुदाब में कमी के कारण बादलों की आवाजाही और घेराबंदी भी बढ़ने लगी है। इससे धूप की तेजी में कमी आई तो जनजीवन को गर्मी के रौद्र रूप से थोड़ी राहत मिल गई। आसपास के कई शहरों में दो दिन से हो रही बूंदाबांदी और बारिश से पछुआ हवा अब शुष्क नहीं रही।
विज्ञापन

इस कारण वातावरण में घुली नमी ने गर्म हवा के थपेड़े ठंडे झोंकों में बदल दिए हैं। रविवार को भी दिन भर धूप नहीं निकलने से तपामान में गिरावट आई, लेकिन उमस अपना असर दिखाती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब में कमी को देखते सोमवार को दोपहर से शाम तक बारिश होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान हवा की गति भी 25 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed