फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six people infected with corona after 19 days

Shahjahanpur News: 19 दिन के बाद कोरोना से संक्रमित हुए छह लोग

Fri, 14 Apr 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six people infected with corona after 19 days
- कांट के तीन, अल्हागंज-गदियाना और हरदोई का एक-एक मरीज मिला संक्रमित
विज्ञापन

- कोविड के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सजग, फिर से लागू होंगी बंदिशें
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कोरोना को लेकर जिले में एक बार फिर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के छह मरीज सामने आए हैं। इनमें कांट के तीन, अल्हागंज, गदियाना और हरदोई के शवायजपुर का एक-एक मरीज मिला है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बचाव के लिए मास्क लगाने व कोविड नियमों का पालन करने पर जोर दिया है।

24 मार्च को बंडा की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। सीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर दिन एक हजार मरीजों की जांच का दावा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना ने एक बार फिर से जिले में दस्तक दे दी है। जिले में हुए सैंपलों में छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें कांट के तीन, अल्हागंज और गदियाना का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं हरदोई के शवायजपुर के मरीज की जांच भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि कोविड को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैंं। जिले में करीब करीब साढ़े 12 सौ निगरानी टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


1167663 केसों के टेस्ट
1817460 सैंपल टेस्ट
25,227 मरीज पॉजिटिव
4,135 डिस्चार्ज
20,610 होम आईसोलेशन
446 की कोविड से हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed