फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Situation deteriorated due to increase in Ganga's water level, state highway submerged

Shahjahanpur News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात, स्टेट हाईवे हुए जलमग्न

Mon, 31 Jul 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Situation deteriorated due to increase in Ganga's water level, state highway submerged
जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हॉइवे पर आया गंगा की बाढ़ का पानी
शााहजहांपुर/मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से एकबार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद स्टेट हाईवे पर ग्राम धीयरपुरा और चौंरा गांव के समीप बाढ़ का पानी आ गया है। ग्राम चौंरा से बांसखेड़ा और भरतपुर पैलानी संपर्क मार्ग पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। फिलहाल वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित रहे आजाद नगर, इस्लामनगर, पैलानी, मस्जिद नगला गांव बाढ़ से एकबार फिर चौतरफा घिर गए हैं। आजाद नगर के इशहाक ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही आश्रय स्थल बांसखेड़ा रोड से घरों में लौटे बाढ़ पीड़ित फिर गांव आश्रय स्थल के लिए पलायन करने की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

इस्लामनगर-कमथरी संपर्क मार्ग पर इस्लामनगर में बनी डिप से बाढ़ का पानी तेजी से इस्लामनगर के दक्षिणी भाग की आबादी में पहुंच रहा है। आजाद नगर से लगभग सौ मीटर दूर गंगा के किनारे बसे फर्रूखाबाद जिले के ग्राम कमथरी और चितार भी बाढ़ से घिर चुके हैं। इस्लामनगर के रफी मोहम्मद ने बताया कि तीन दिन पहले तक जलमग्न रहे ग्राम इस्लामनगर, मस्जिद नगला, पैलानी के घरों से ही बाढ़ का पानी निकल नहीं पाया था। शनिवार रात से बाढ़ का पानी फिर घरों की ओर बढ़ने लगा है। यदि गंगा इसी तरह बढ़ती रही तो रात तक हालात पहले की तरह खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरौरा बैराज से गंगा में फिर छोड़ा गया पानी
शारदा नहर खंड से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को नरौरा बैराज से 1,49,910 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं रामगंगा नदी में विभिन्न बैराजों से 9,786 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा भैसार ढाई घाट तटबंध का शनिवार को 143.28 गेज था, जो कि रविवार को बढ़कर 143.35 गेज हो गया है। वहीं रामगंगा का जलस्तर शनिवार को 159.480 गेज था, जो कि रविवार को 159.620 गेज हो गया है। गर्रा के जलस्तर में गिरावट आई है, जबकि खन्नौत नदी का जलस्तर स्थिर है।


गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी बाढ़ की स्थिति सामान्य है। सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है, लेकिन आवागमन सुचारू है। बाढ़ की स्थिति कर कड़ी नजर रखी जा रही है।
- महेश कुमार कैथल, एसडीएम कलान

जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हॉइवे पर आया गंगा की बाढ़ का पानी

जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हॉइवे पर आया गंगा की बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed