{"_id":"5eb6e53b8ebc3e9097269d3c","slug":"sitting-on-the-platform-of-a-religious-place-protesting-against-drinking-alcohol-report-on-five-shahjahanpur-news-bly405330228","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल के चबूतरे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल के चबूतरे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
तिलहर। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित एक धार्मिक स्थल के चबूतरे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। जिसमें विरोध करने वाले पक्ष के चार लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बहादुरगंज निवासी छोटू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके समाज का मोहल्ले में ही एक धार्मिक स्थल है। आरोप है कि मोहल्ले के राजेश राठौर, मोहित, अमन, राजू और गुड्डू शुक्रवार देर शाम धार्मिक स्थल के चबूतरे की सीढ़ियों पर बैठकर शराब, बीड़ी, सिगरेट पी रहे थे। बताया कि इस दौरान वह अपने साथी अजय सिंह के साथ मौके पर गया और धार्मिक स्थल से युवकों को हटने को कहा। इसी दौरान आरोपी गालियां देने लगे। आरोप है कि जब गालियां देने का विरोध करने पर आरोपियों ने फरसे और लाठी से उन लोगों पर हमला कर दिया। बताया कि शोर सुनकर उसके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह और परवीन सिंह बचाने आ गए। आरोप है कि राजेश राठौर और उसके साथियों ने बचाने आए लोगों के साथ भी मारपीट की। हमले में कुलदीप सिंह, अजय सिंह, छोटू सिंह और भूपेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।