{"_id":"68d2f45a23ace6fa7f0584a2","slug":"sitapur-passenger-train-was-delayed-by-50-minutes-due-to-girder-laying-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153520-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्डर रखे जाने के चलते 50 मिनट देरी से चली सीतापुर पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्डर रखे जाने के चलते 50 मिनट देरी से चली सीतापुर पैसेंजर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज पर कार्य करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : credit
शाहजहांपुर। ओवरब्रिज पर गर्डर रखे जाने के चलते मंगलवार को दो भागों में ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया। ब्लॉक के चलते सीतापुर पैसेंजर करीब 50 मिनट देरी से रवाना की गई। मुरादाबाद के अधिकारियाें की निगरानी में पूरे दिन कार्य कराया गया।
पॉवर केबिन के पास सुबह आठ बजे से ब्लॉक लेकर ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का कार्य शुरू कराया गया। दोपहर 12:25 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस के आने से पहले ब्लॉक को खत्म कर दिया गया। इस बीच एक गर्डर रखने का कार्य रह गया। डाउन लाइन की गाड़ियों को पास कराने के बाद 2:20 बजे फिर से ब्लॉक लेकर क्रेन से गर्डर रखा गया। ओएचई लाइन के ब्लॉक के चलते सीतापुर पैसेंजर करीब 50 मिनट देरी से रवाना की गई। इस बीच यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
--
सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराएगी ट्रेन
शाहजहांपुर। आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा कराई जाएगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेट-द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन में एसी, स्लीपर आदि सीटें हैं। ट्रेन का स्टापेज शाहजहांपुर में भी होगा।
विज्ञापन
--
ट्रेन के निरस्त होने से यात्री परेशान
शाहजहांपुर। रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली 15273 साप्ताहिक एक्सप्रेस मंगलवार रात जंक्शन स्टेशन पर नहीं आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। बताते हैं कि कंट्रोल के आदेश पर सत्याग्रह एक्सप्रेस रद की गई। संवाद