{"_id":"68448de0899a5a49e70010f7","slug":"siddhi-won-gold-medal-in-shooting-in-up-pre-state-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-145543-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपी प्री-स्टेट प्रतियोगिता में सिद्धि ने जीता शूटिंग में स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपी प्री-स्टेट प्रतियोगिता में सिद्धि ने जीता शूटिंग में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
निशाना लगातीं सिद्धि वाजपेयी। स्रोत : कोच
शाहजहांपुर। एक से चार जून के बीच नोएडा में आयोजित 26वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की रहने वाली सिद्धि वाजपेयी ने स्वर्ण पदक जीता है। सिद्धि शाहजहांपुर रायफल क्लब की खिलाड़ी हैं। उनकी उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शाहजहांपुर की उभरती हुई निशानेबाज सिद्धि ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिद्धि की यह महज दूसरी प्रतियोगिता थी। उन्होंने अत्यंत आत्मविश्वास और सटीकता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। सिद्धि वर्तमान में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता अंकित वाजपेयी पूरा सहयोग करते हैं और हर कदम पर प्रोत्साहित करते हैं।
सिद्धि शाहजहांपुर रायफल क्लब की सदस्य हैं। क्लब के अध्यक्ष डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सचिव सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने एक आधुनिक 10 मीटर शूटिंग रेंज स्थापित कराई है। इस रेंज में जिले के कई बच्चे निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच अभिनव शुक्ला ने बताया कि सिद्धि क्लब में नियमित अभ्यास करतीं हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और नवोदित खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।