फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shrine built after a dream... structure removed by the builder following an uproar.

Shahjahanpur News: सपना आने के बाद बना दी मजार...हंगामे के बाद खुद हटाया निर्माण

Fri, 31 Jul 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shrine built after a dream... structure removed by the builder following an uproar.
सिंधौली के बाजपुर गांव में मजार तोड़ लगाया भगवा झंडा। संवाद
सिंधौली (शाहजहांपुर)। भाई की मौत और बाबा की आंखों की रोशनी जाने से परेशान ढकिया हमीनगर गांव के धीरज ने बाजपुर गांव स्थित अपनी जमीन पर पंचपीर की मजार बना दी। धीरज के मुताबिक, उसे सपना आया था कि ऐसा करने से उसके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। मजार बनाने पर हिंदू संगठन समेत गांव के लोगों ने आपत्ति जताई। हंगामा होने और पुलिस के कार्रवाई की चेतावनी देने पर उसने खुद निर्माण हटा दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ढकिया हमीदनगर के रहने वाले धीरज की व्यक्तिगत जमीन रोड के किनारे है। यहां पहले से एक देवस्थान बना हुआ है। उसी के पास धीरज ने तीन-चार माह पूर्व एक चबूतरा बनवाया था। उसके छोटे भाई की असमय मौत हो गई थी और तीन-चार महीने पहले बाबा की आंखों की रोशनी चली गई थी। धीरज का कहना है कि चार-पांच दिन पहले उसे सपना आया कि उसके घर से बीमारियां और अन्य कष्ट से बचने एक ही रास्ता है कि चबूतरे पर पंचपीर बाबा की मजार बना दो।
विज्ञापन

धीरज ने बुधवार रात को बिना किसी अनुमति के चबूतरे पर मजार बना दी। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने मजार को बना देखकर विरोध किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, जिला महासचिव शुभम मिश्रा पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मजार का निर्माण देख जिलाध्यक्ष ने हिंदू युवा वाहिनी के बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दीक्षित को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाया कि बगैर अनुमति के निर्माण कराना अवैध है। इस पर धीरज ने खुद ही बनाया गया ढांचा हटा दिया। वहीं, हिंदू संगठन ने चबूतरे पर भगवा झंडा लगा दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ग्रामीण को समझाया गया है। उसने अपनी कानून की जानकारी न होने की बात कहते हुए अपनी गलती मान ली और निर्माण खुद हटा दिया। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed